Categories: Dhanbad News

PK Roy Collage के समीप रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह की हत्या।

धनबाद पीके रॉय कॉलेज के पास उपेन्द्र सिंह की गोली मारकर हत्या

आज सुबह के वक्त धनबाद के पीके रॉय कॉलेज के समीप धनबाद के रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट के अनुसार उपेंद्र सिंह बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह एक चर्चित आदमी थे। वह अपने बच्चे को धनबाद के पीके रॉय कॉलेज छोड़ने गए थे। पहले से घात लगाए दो अपराधी पीके रॉय कॉलेज के पास बाइक पर गोली मारने के लिए तैयार थे।

जैसे ही उपेंद्र सिंह पीके रॉय कॉलेज के पास पहुंचे बाइक सवार दो अपराधियों ने उपेंद्र सिंह पर गोली चला दी। गोली चलाने के तुरंत बाद बाइक सवार अपराधी फरार हो गए। गोली लगने के तुरंत बाद रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह वहीं गिर पड़े और वहीं घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

बावजूद इसके लोगों ने उनको उठाकर एनएमपीएमसीएच हॉस्पिटल ले गए रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह को आनन-फानन में धनबाद के एसएनएमसीएच (SNMMCH) ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने भी मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से कॉलेज परिसर में हंगामा का माहौल हो गया। भारी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया।

रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में उपेंद्र सिंह जेल से छूटा था और अपने रिश्तेदारों के साथ उसकी अनबन थी। उसपर अपने रिश्तेदार को गोली मारने का आरोप था। वहीं पर अगर देखा जाए तो अगर उपेंद्र सिंह को कॉलेज के समीप गोली मारा गया तो और अगर अपराधी पहले से वहां मौजूद थे तो यह बात साफ हो जाती है कि अपराधी को पहले से ही पता था कि रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह पीके रॉय कॉलेज आते हैं यह 1 दिन की बात नहीं होगी अपराधी पहले से यह उनको फॉलो कर रहे होंगे या फॉलो करते गए होंगे यह पहले से ही उनकी जानकारी इकट्ठी की गई थी। या फिर या फिर हो सकता है किसी अन्य लोगों ने उपेंद्र सिंह के बारे में जानकारी दी होगी।

जब तक पूरी तरह से जांच-पड़ताल नही हो जाती है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि आखिर धनबाद के रिकवरी एजेंट उपेंद्र पेंद्र सिंह की हत्या क्यों की गई। जब तक वह अपराधी पकड़ा नहीं जाएंगा। तब तक यह बात साफ नहीं हो पाएगी कि आखिर उनको क्यों मारा गया किसने मरवाया क्यों मरवाया।

Anshuman Choudhary

Recent Posts

गुरु नानक जयंती: एक प्रेरणादायक पर्व झरिया में कैसे मनाया जाता है

गुरु नानक जयंती नवंबर में क्यों मनाई जाती है? भारतीय समाज में धार्मिक त्योहारों का…

5 months ago

The Importance of International Health Insurance : Ensuring Global Well-being

International Health Insurance In an increasingly interconnected world, where people frequently travel abroad for work,…

11 months ago

भौंरा क्षेत्र में अवैध तरीके से कोयला निकालने के दौरान 6 लोगों की मौत

आउटसोर्सिंग प्रोजेक्ट में अवैध चाल धंसने से 9 लोग दब गए 6 लोग कि मृत्यु…

11 months ago

The Demonetization of 2000 Rupee Notes in India: An Unprecedented Move

2000 Rupee Notes ban india? On November 8, 2016, the Government of India took the…

12 months ago

Holi Festival: Celebrating Spring, Good over Evil, and the Colors of Life

Colors of Spring: Exploring the Significance and Celebration of Holi Festival Holi is a vibrant…

1 year ago

झारखण्ड बजट 2022–23 | Jharkhand Budget 2022–23 in hindi

झारखण्ड बजट 2022–23 मुख्य विशेषताएं झारखण्ड बजट 2022–23 (Jharkhand Budget 2022–23) - वित्तीय वर्ष 2021…

1 year ago